Published : Feb 26, 2023 10:52 pm IST, Updated : Feb 26, 2023 10:52 pm IST
1/6Image Source : Getty/Twitter (ICC)
Women's T20 World Cup 2023 के टॉप 5 मोमेंट्स, जो फैंस के दिलों में सालों तक रहेंगे जिंदा
2/6Image Source : Getty
महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेलते हुए भारत की जीत में अहम योगदान निभाया। भारत इस मैच में पिछड़ गई थी। लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स पारी से भारत ने इस मैच में वापसी की और पाकिस्तान को पहले ही मैच में हरा दिया।
3/6Image Source : Getty
टीम इंडिया की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। पाकिस्तान के खिलाफ 20 गेंदों पर उनके 31 रनों की पारी ने भारत की जीत में अहम योगदान निभाया। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 68 की औसत से 168 रन बनाए।
4/6Image Source : ICC (Twitter)
महिला टी20 वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस मैच में जीत के करीब थी, लेकिन शानदार पारी खेल रही हरमनप्रीत कौर के विकेट ने मैच पलट दिया और भारत यह मैच हार गया।
5/6Image Source : Getty
महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने एतिहासिक जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इससे पहले पुरुष टीम ने भी आज तक किसी भी वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं खेला था।
6/6Image Source : Getty
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हरा कर रिकॉर्ड छठी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी की हैट्रिक लगाई। ऑस्ट्रेलिया ने साल साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और अब 2023 में टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है।