T20Is में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव बड़े मुकाम के करीब
T20Is में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव बड़े मुकाम के करीब
Most sixes in T20Is for india: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल के मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। एशिया में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Aug 28, 2025 01:41 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 01:41 pm IST
1/6Image Source : pti
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल के मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। एशिया में भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई से होगा। इससे पहले आप जान लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा सिक्स रोहित शर्मा ने लगाए हैं। रोहित ने 159 मुकाबले खेलकर 205 सिक्स जड़े हैं। रोहित अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 200 से अधिक सिक्स लगाने का काम किया है। हालांकि अब वे टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
3/6Image Source : getty
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव आते हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 83 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 146 छक्के अब तक लगा दिए हैं। यानी 150 सिक्स पूरे करने के लिए उन्हें यहां से केवल चार और सिक्स चाहिए। जल्द ही सूर्या एशिया कप के लिए मैदान में उतरेंगे। इस बार वे कप्तानी की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। देखना है कि सूर्या 150 सिक्स का आंकड़ा कब तक छू पाते हैं।
4/6Image Source : ap
विराट कोहली भले ही बहुत ज्यादा छक्के लगाने के लिए ना जाने जाते हों, लेकिन वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। कोहली ने 125 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 124 छक्के लगाए हैं। हालांकि अब वे इनकी संख्या बढ़ा नहीं पाएंगे, क्योंकि वे अब इस फॉर्मेट से रिटायर हो गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने के तुरंत बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था।
5/6Image Source : getty
केएल राहुल की बात की जाए तो वे चार नंबर पर आते हैं। उन्होंने अब तक 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 99 सिक्स लगाए हैं। हालांकि अभी वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। टी20 फॉर्मेट पर खेले जाने वाले एशिया कप के लिए भी वे टीम में नहीं चुने गए हैं। वे 100 छक्के करने से केवल एक ही कदम दूर हैं।
6/6Image Source : pti
हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। उन्होंने अब तक 114 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 95 सिक्स लगाए हैं। वे जल्द ही एशिया कप के लिए मैदान में दिखाई देंगे। इस बात की पूरी उम्मीद है कि वे इसी दौरान 100 छक्के भी इस फॉर्मेट में अपने पूरे कर लेंगे। हार्दिक की फार्म इस टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है।