टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में सिर्फ 1 भारतीय
टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में सिर्फ 1 भारतीय
टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम के नाम है। बाबर का रिकॉर्ड टी-20 इंटरनेशनल में काफी अच्छा है।
Published : Sep 19, 2025 08:18 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 08:18 pm IST
1/5Image Source : AP
टी-20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर की बात करें तो वहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का नाम टॉप पर है। बाबर ने T20I में 85 मैचों की 78 पारियों में 37.74 के औसत से 2642 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.38 का रहा है। बाबर के बल्ले से इस दौरान 3 शतक और 23 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
2/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। फिंच ने 76 मैचों की 76 पारियों में 32.40 के औसत और 137.51 के स्ट्राइक रेट से 2236 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से ये सभी रन 137.51 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। इस दौरान फिंच ने 1 शतक और 14 अर्धशतक लगाया था।
3/5Image Source : AP
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। बतौर कप्तान विलियमसन ने टी-20 इंटरनेशनल में 75 मैचों की 74 पारियों में 2153 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.64 और स्ट्राइक रेट 122.95 का रहा है। विलियमसन इस दौरान 14 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे, लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली।
4/5Image Source : AP
UAE के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वसीम ने कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनल में 59 मैचों की 59 पारियों में 36.76 के औसत से 2022 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.59 का रहा है। वसीम के बल्ले से इस दौरान एक शतक और 17 अर्धशतक देखने को मिले हैं।
5/5Image Source : AP
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। T20I में रोहित ने कप्तान के तौर पर 62 मैचों की 62 पारियों में 34.01 के औसत से 1905 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से ये सभी रन 149.76 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से तीन शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले हैं। टॉप-5 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में रोहित एकमात्र भारतीय हैं।