इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 150 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट और 4000 रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए। आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे तेज 150 विकेट और 4000 रन बनाने का कारनामा करने वाले खिलाड़ियों के बारे में.......
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट और 4000 रन बनाने की उपलब्धि हासिल करने के मामले में इंग्लैंड के सर इयान बॉथम तीसरे नंबर पर हैं। बॉथम ने 69 टेस्ट मैचों में ये कारनामा किया था।
बेन स्टोक्स स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में ऐसा सबसे तेजी से करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। स्टोक्स ने 64 टेस्ट मैचों में 150 विकेट और 4000 रन पूरा करने का कमाल किया।
इंडीज के पूर्व क्रिकेटर गैरी सोबर्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट और 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सोबर्स ने 63 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।