घर पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा की टॉप 5 में एंट्री
घर पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा की टॉप 5 में एंट्री
रोहित शर्मा इस वक्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हाल ही में जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली गई तो रोहित ने भारत ने पांच हजार वनडे रन पूरे कर लिए। आपको बताते हैं कि अपने घर पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज आखिर हैं कौन।
Published : Dec 09, 2025 04:44 pm IST, Updated : Dec 09, 2025 04:44 pm IST
1/6Image Source : pti
रोहित शर्मा इस वक्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हाल ही में जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली गई तो रोहित ने भारत ने पांच हजार वनडे रन पूरे कर लिए। आपको बताते हैं कि अपने घर पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज आखिर हैं कौन।
2/6Image Source : getty
अपने घर यानी होम ग्राउंड्स पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने भारत में 160 पारियां खेलकर 6976 रन बनाने का काम किया है। वे अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अपने घर पर करीब सात हजार रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
3/6Image Source : ap
इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं। कोहली ने अब तक भारत में 124 वनडे पारियां खेलकर 6627 रन बनाए हैं। कोहली अभी भी खेल रहे हैं और उनके रनों की संख्या में इजाफा होगा। देखना होगा कि वनडे से भी रिटायरमेंट से पहले तक वे क्या इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे कर पाएंगे।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में 150 पारियां खेलकर 5406 रन बनाए हैं। इस मामले में वे ऑस्ट्रेलिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं। दूसरा कोई खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं है।
5/6Image Source : getty
जैक कैलिस की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने अपने घर पर 135 वनडे पारियां खेलकर 5178 रन बनाने का काम किया है।
6/6Image Source : pti
अब रोहित शर्मा ने भी पांच हजार रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे में अपने घर पर 97 पारियां खेलकर 5013 रन बना लिए हैं। कोहली की तरह रोहित भी अभी खेल रहे हैं और उनके पास भी मौका है कि वे बाकी खिलाड़ियों को पीछे कर दें। इन पांच के अलावा और कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं है, जिसने अपने घर पर पांच हजार रन बनाने का काम किया हो।