यूएस ओपन 2025 में हिस्सा लेने वाली टॉप-5 सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी
यूएस ओपन 2025 में हिस्सा लेने वाली टॉप-5 सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी
यूएस ओपन 2025 की शुरुआत 24 अगस्त से हो चुकी है, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी नाम शामिल हैं जो काफी युवा हैं। ऐसे में हम आपको उन 5 महिला प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम उम्र की हैं।
Published : Aug 28, 2025 09:40 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 09:40 pm IST
1/6Image Source : Getty
यूएस ओपन 2025 में इस बार कई ऐसे युवा खिलाड़ी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके लिए ये उनके करियर का सबसे अहम पड़ाव माना जा सकता है। एक तरफ जहां महिला सिंगल्स में कई बड़े नाम कोर्ट पर दिखाई दिए हैं तो वहीं हम आपको ऐसी 5 युवा महिला प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सबसे कम उम्र है।
2/6Image Source : Getty
इस बार यूएस ओपन में सबसे उम्र की महिला खिलाड़ी 16 साल 6 महीने की जुलिएटा पारेजा हैं जो अमेरिका से हैं। साल 2009 में जन्म लेने वाली जुलिएट ने मार्च 2025 में हुए कोपा कोलसैनिटास टूर्नामेंट में उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह बनाई। जुलिएटा की एटीपी रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो वह 335 है और यूएस ओपन में उन्हें वाइल्डकार्ड एंट्री मिली है।
3/6Image Source : Getty
अमेरिका की एक और युवा महिला टेनिस खिलाड़ी ईवा योविच जिनकी उम्र अभी सिर्फ 17 साल 8 महीने की है वह भी यूएस ओपन 2025 में एक्शन में दिखाई देंगी। ईवा ने पिछले साल भी यूएस ओपन में हिस्सा लिया था, जिसमें वह दूसरे राउंड से बाहर हो गई थी। ईवा ने अब तक के अपने करियर में फ्रेंच ओपन, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेला है और अभी उनकी मौजूदा रैंकिंग 80 है।
4/6Image Source : Getty
महिला टेनिस में इस समय किसी युवा खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह 18 साल तीन महीने की रूस की मिर्रा आंद्रेएवा की जिनकी अभी डब्ल्यूटीए रैंकिंग 5 है। इस बार मिर्रा आंद्रेएवा यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली संभावित प्लेयर्स में शामिल हैं। आंद्रेएवा ने जहां विंबलडन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था तो वहीं फ्रेंच ओपन 2024 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
5/6Image Source : Getty
चेक रिपब्लिक की 18 साल 6 महीने की टेरेजा वलेंटोवा भी इस बार यूएस ओपन 2025 का हिस्सा हैं। वलेंटोवा ने यूएस ओपन के इस के क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। वहीं उनकी डब्ल्यूटीए रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो वह अभी फिलहाल 96 है।
6/6Image Source : Getty
कनाडा की विक्टोरिया मबोको जो इस बार यूएस ओपन 2025 में एक्सन में दिखाई दे रही हैं, उनकी उम्र अभी 18 साल 11 महीने है। मबोको इस बार सीडेड खिलाड़ी के तौर पर खेल रही हैं। वहीं उनके करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने विंबलडन में जहां दूसरे राउंड तक का सफर तय किया था तो वहीं फ्रेंच ओपन में वह तीसरे राउंड तक पहुंचने में कामयाब हुई थी।