वैभव सूर्यवंशी बनाम बाबर आजम, 27 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम बाबर आजम, 27 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में बल्ला जमकर बोलते हुए नजर आया है जिसमें वह 400 रनों का आंकड़ा पूरा कर चुके हैं। वहीं सूर्यवंशी की लगातार कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी तुलना लगातार देखने को मिलती रहती है।
Published : Apr 29, 2026 11:04 pm IST, Updated : Apr 29, 2026 11:04 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर बोलते हुए दिखाई दे रहा है, जिसमें वह 400 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर चुके हैं। वैभव की प्रतिभा को देखकर जहां पर वर्ल्ड क्रिकेट हैरान है वहीं उनकी चर्चा भी हर तरफ देखने को मिलती है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की तुलना कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी लगातार होती रहती है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम की टी20 में तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 27 मुकाबले खेले हैं तो वहीं बाबर आजम अपने टी20 करियर में 358 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम का 27-27 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 27 टी20 मैचों की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.34 के औसत से कुल 1101 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने 27 टी20 मैचों की 26 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.5 के औसत से 801 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से टी20 करियर में अब तक वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सभी को प्रभावित जरूर किया है। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 27 टी20 मैचों में 4 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। बाबर आजम ने 27 टी20 मैचों में एक भी शतकीय पारी तो नहीं खेली थी, लेकिन 7 अर्धशतक जरूर लगाए थे।
4/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में जिस तरह से आसानी से गेंद को स्टैंड में पहुंचा देते हैं उसने सभी को प्रभावित किया है। वैभव सूर्यवंशी ने 27 टी20 मैचों में अब तक 99 छक्के और 87 चौके लगाए हैं। बाबर आजम के बल्ले से 27 टी20 मैचों में 13 छक्के और 90 चौके देखने को मिले थे।
5/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी का 27 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। बाबर आजम का 27 टी20 मैचों के बाद एक मैच में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर नाबाद 77 रनों की पारी थी।
6/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम दोनों का 27 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें साफतौर पर वैभव सूर्यवंशी काफी आगे दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी का 27 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 215.45 का है। बाबर आजम का 27 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट सिर्फ 118.66 का था।