वैभव सूर्यवंशी बनाम साहिबजादा फरहान, 27 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी बनाम साहिबजादा फरहान, 27 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों का प्रदर्शन
15 साल के उभरते भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें उनके सामने वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज भी पानी भरते हुए नजर आए हैं। ऐसे में वैभव की तुलना लगातार कई खिलाड़ियों के साथ देखने को मिलती रहती है।
Published : May 01, 2026 06:21 pm IST, Updated : May 01, 2026 06:21 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी को लेकर यदि सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वह भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आईपीएल 2026 सीजन में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके चलते उनकी तुलना लगातार कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की टी20 में तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 27 मुकाबले खेल चुके हैं तो वहीं साहिबजादा फरहान ने टी20 में 174 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और साहिबजादा फरहान का 27-27 टी20 मैचों में कैसे आंकड़े रहे हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 27 टी20 मैचों की 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.34 के औसत से 1101 रन बनाए हैं। साहिबजादा फरहान के बल्ले से 27 टी20 मैचों की 25 पारियों में 24.63 के औसत से 542 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का करियर अभी काफी छोटा है जिसमें उन्होंने जिस तरह से बल्ले से अपना कमाल दिखाया है उससे सभी को अंदाजा हो गया है कि वह भविष्य के सुपरस्टार खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 27 टी20 मैचों में 4 शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। साहिबजादा फरहान ने 27 टी20 मैचों में एक भी शतकीय पारी तो नहीं खेली लेकिन 2 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे थे।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत अभी तक उनकी बल्लेबाजी में जो देखने को मिली है वह यह कि वैभव काफी आसानी से बड़े-बड़े शॉट खेलते हुए नजर आते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 27 टी20 मैचों में अब तक 99 छक्के और 87 चौके लगाए हैं। पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान के बल्ले से 27 टी20 मैचों में 17 छक्के और 52 चौके देखने को मिले थे।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का 27 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। वहीं साहिबजादा फरहान का 27 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर देखा जाए तो वह नाबाद 76 रनों की पारी थी।
6/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट सबसे अहम माना जाता है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और साहिबजादा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो 27 टी20 मैचों में वैभव का स्ट्राइक रेट जहां 215.45 का देखने को मिला है तो वहीं साहिबजादा फरहान का 104.83 का स्ट्राइक रेट था।