वैभव सूर्यवंशी बनाम शाहिद अफरीदी, 34 टी20 मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी बनाम शाहिद अफरीदी, 34 टी20 मैचों के बाद ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से सिर्फ 15 साल की उम्र में वर्ल्ड क्रिकेट को अपनी प्रतिभा से हैरान करके रख दिया है, उसके बाद से उनकी कई प्लेयर्स के साथ तुलना देखने को मिल रही है।
Published : May 29, 2026 11:11 pm IST, Updated : May 29, 2026 11:11 pm IST
1/6Image Source : AP/Getty
वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में जमकर चर्चा देखने को मिल रही है, जिसमें उन्होंने जिस तरह से सिर्फ 15 साल की उम्र में आईपीएल के 19वें सीजन में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के साथ 700 से अधिक रन बनाए, उसके बाद वह कई नए रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में भी बनाते हुए दिखाई दिए। ऐसे में वैभव की तुलना अभी से कई पूर्व खिलाड़ियों के साथ ही देखने को मिल रही है, जिसके बाद हम आपको पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों की तुलना करते हुए दोनों के रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP/Getty
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में जहां कुल 34 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं शाहिद अफरीदी ने अपने टी20 करियर में कुल 329 मैच खेले थे। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और शाहिद अफरीदी और का 33-33 टी20 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 34 टी20 मैचों की 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 44.75 के औसत से कुल 1477 रन बनाए हैं। शाहिद अफरीदी ने 34 टी20 मैचों की 29 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 15.85 के औसत से 444 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AP/Getty
वैभव सूर्यवंशी की गिनती अभी से भविष्य के सुपरस्टार खिलाड़ियों में की जाने लगी है। वैभव के बल्ले से 34 टी20 मैचों में अब तक 4 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। शाहिद अफरीदी का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 34 टी20 मैचों में ना तो एक भी शतकीय पारी खेली थी और ना ही उनके बल्ले से कोई अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AP/Getty
वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज देखकर गेंदबाज उनके खिलाफ बॉलिंग करने से पहले ही काफी दबाव में दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 34 टी20 मैचों में खेलते हुए 134 छक्के लगाने के साथ 116 चौके लगाए हैं। शाहिद अफरीदी जिनकी गिनती भी आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर की जाती है उनके बल्ले से 34 टी20 मैचों में 24 छक्के और सिर्फ 39 चौके देखने को मिले थे।
5/6Image Source : AP/Getty
वैभव सूर्यवंशी और शाहिद अफरीदी दोनों के बल्लेबाजी करने का अंदाज काफी आक्रामक है। ऐसे में टी20 क्रिकेट में उनके स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें 15 के वैभव के सामने अफरीदी काफी दूर दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी का 34 टी20 मैचों में स्ट्राइक रेट 220.44 का है तो वहीं शाहिद अफरीदी का 166.29 का रहा था।
6/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी का 34 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। शाहिद अफरीदी का 34 टी20 मैचों में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ पारी को लेकर देखा जाए तो वह 49 रनों की पारी थी।