वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 6 T20I मैचों के बाद कुछ ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 6 T20I मैचों के बाद कुछ ऐसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। इस सीरीज में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाया। इस बीच आज हमने उनकी तुलना विराट कोहली से की है।
Published : Jul 27, 2026 01:17 pm IST, Updated : Jul 27, 2026 01:17 pm IST
1/5Image Source : PTI/Getty
वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए हाल ही में अपना T20I डेब्यू किया। इंग्लैंड सीरीज से लेकर अब तक वह 6 टी20 मैच खेल चुके हैं। आयरलैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला और इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस बीच हम उनकी तुलना विराट कोहली से बात करेंगे। आपको बताएंगे कि 6-6 T20I मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI/Getty
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर अपना डेब्यू किया और वह अभी तक 6 मैचों में खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 32.16 के औसत से 193 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कुल 125 मैच खेले और पहले छह मैचों में उनके बल्ले से 5 पारियों में 21.75 के औसत से 87 रन बनाए। रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी विराट से आगे हैं।
3/5Image Source : Getty/PTI
शतक और अर्धशतक लगाने की बात करें तो 6 मैचों में विराट और वैभव में से कोई भी सेंचुरी लगाने में कामयाब नहीं हो पाया था। वैभव ने पहले 6 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं विराट अपने T20I करियर की पहले छह मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे।
4/5Image Source : Getty/PTI
अब बात करते हैं हाईएस्ट स्कोर की तो पहले छह मैचों में विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर 28 रन का रहा था। विराट ने पहले 6 मैचों में 119.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। वहीं वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो शुरुआती 6 मैचों में उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन का है। उनका स्ट्राइक रेट 189.01 का रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच में उनके पास शतक लगाने के मौका था लेकिन वह 81 रन बनाकर आउट हो गए।
5/5Image Source : PTI/Getty
चौके और छक्के लगाने की बात करें तो वैभव ने अपने करियर के शुरुआती 6 मैचों में 16 चौके लगाए हैं। इस दौरान वह 14 चौके भी लगाने में कामयाब रहे। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों में 13 चौके लगाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक छक्का आया था।