वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 18 टी20 मैचों के बाद ऐसे थे दोनों प्लेयर्स के आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 18 टी20 मैचों के बाद ऐसे थे दोनों प्लेयर्स के आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी तो वह बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन अपने खेल से काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब ऐसे में वैभव की लगातार कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ तुलना भी देखने को मिलती है।
Published : Mar 27, 2026 11:48 pm IST, Updated : Mar 27, 2026 11:48 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा, जिसमें कई खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वैभव ने पिछले आईपीएल सीजन में सिर्फ 7 मुकाबले खेले थे लेकिन उन्होंने जिस तरह से अपने बल्ले का कमाल दिखाया था उसकी चर्चा हर तरफ देखने को मिली थी। अब ऐसे में वैभव को लेकर उनकी तुलना कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी की जाने लगी जिसके बाद हम आपको वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली के आंकड़ों की तुलना करते हुए उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 18 मैच खेले हैं तो वहीं विराट कोहली जिनकी गिनती दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है उन्होंने अपने टी20 करियर में 414 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली का 18-18 टी20 मैच के बाद कैसे आंकड़े थे, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 18 टी20 मैचों में खेलते हुए 41.23 के औसत से 701 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 18 टी20 मैचों में 21.5 के औसत से 344 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कुल 18 टी20 मैचों में मैचों में 53 चौके और 62 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली ने 18 टी20 मैचों में 35 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली का 18-18 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव सूर्यवंशी ने जहां 144 रनों की पारी खेली है, तो वहीं विराट कोहली ने 76 रनों की खेली थी।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली दोनों का 18-18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट जहां 204.37 का स्ट्राइक रेट है। विराट कोहली का 18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 117.4 का था।
6/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली दोनों की गिनती टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 18 टी20 मैचों में अब तक तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। विराट कोहली ने 18 टी20 मैचों में एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।