वैभव सूर्यवंशी बनाम यशस्वी जायसवाल, 18 टी20 मैचों के बाद ऐसे थे दोनों प्लेयर्स के आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी बनाम यशस्वी जायसवाल, 18 टी20 मैचों के बाद ऐसे थे दोनों प्लेयर्स के आंकड़े
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दो बाएं हाथ के खिलाड़ी ओपनिंग में जिम्मेदारी संभालेंगे जिसमें एक नाम अनुभवी यशस्वी जायसवाल का है तो वहीं दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी का है। दोनों ही बल्लेबाजों की गिनती आक्रामक खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Mar 22, 2026 12:21 pm IST, Updated : Mar 22, 2026 12:21 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी भी शामिल है। इस सीजन राजस्थान के लिए ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को लगभग सभी मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में टीम कितना लंबा सफर तय कर पाती है ये इन दोनों ही प्लेयर्स के फॉर्म पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का टी20 क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन रहा है उसके रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने टी20 करियर में कुल 18 मैच खेले हैं तो वहीं यशस्वी जायसवाल 121 टी20 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का 18-18 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 18 टी20 मैचों में खेलते हुए 41.23 के औसत से 701 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 18 टी20 मैचों की 18 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 21.77 के औसत से 392 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दोनों की गिनती टी20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 18 टी20 मैचों में अब तक तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। यशस्वी जायसवाल ने 18 टी20 मैचों में एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कुल 18 टी20 मैचों में मैचों में 53 चौके और 62 छक्के लगाए हैं। यशस्वी जायसवाल इस मामले में काफी पीछे हैं जिसमें वह 18 टी20 मैचों में 47 चौके और 13 छक्के ही लगाने में कामयाब हो सके थे।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का 18-18 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव सूर्यवंशी ने जहां 144 रनों की पारी खेली है, तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 50 रनों की खेली थी।
6/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दोनों का 18-18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें साफतौर पर वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट जहां 204.37 का स्ट्राइक रेट है। यशस्वी जायसवाल का 18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 134.24 का था।