1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. वनडे एशिया कप में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़ें

वनडे एशिया कप में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़ें

Written By: Priyam Sinha
Published : Aug 23, 2023 01:37 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 01:37 pm IST
एशिया कप का ओवरऑल 16वां और वनडे एशिया कप का 14वां संस्करण 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों का भी जायजा लग जाएगा। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी। आइए देखते हैं वनडे एशिया कप में कैसा रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड:-
1/5 Image Source : Getty

विराट कोहली ने वनडे एशिया कप में अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं जिसकी 10 पारियों में कुल 613 रन उनके नाम दर्ज हैं। इस टूर्नामेंट में वह भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा और ओवरऑल 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 2014 के बाद अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। साल 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीता था।
2/5 Image Source : Getty

विराट कोहली ने 2010, 2012 और 2014 में वनडे एशिया कप में भाग लिया है। उनका इस टूर्नामेंट में औसत 61.30 और स्ट्राइक रेट 97.14 का है। उनका बेस्ट स्कोर इस टूर्नामेंट में 183 रन है जो पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में उन्होंने बनाया था। पिछला एशिया कप जो टी20 फॉर्मेट में हुआ था वहां भी विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया था और अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी।
3/5 Image Source : Getty

विराट कोहली ने अभी तक वनडे एशिया कप के इतिहास में कुल 3 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। वनडे एशिया कप में अभी तक विराट ने 60 चौके और चार छक्के भी लगाए हैं। उनके यह शानदार आंकड़े बताते हैं कि आगामी एशिया कप में सभी भारतीय फैंस की उनसे खासा उम्मीदें होंगी।
4/5 Image Source : Getty

विराट कोहली का यह चौथा वनडे एशिया कप होगा। वह 9 साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। जबकि वनडे क्रिकेट की बात करें तो मार्च के बाद से उन्होंने इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी नहीं की है। वेस्टइंडीज दौरे पर वह गए तो थे लेकिन वहां युवाओं को मौका दिया जा रहा था। अब करीब पांच महीनों के बाद वह बल्लेबाजी करते एशिया कप 2023 में नजर आएंगे।
5/5 Image Source : Getty

Advertisement