Published : Oct 18, 2025 07:46 pm IST, Updated : Oct 18, 2025 07:46 pm IST
1/5Image Source : PTI
भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने भारत के विजयी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। इस बीच आज हम उनकी तुलना टीम ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श से करेंगे और आपको बताएंगे कि 96-96 वनडे मैचों के बाद दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI
विराट कोहली की बात करें तो वह अब तक वनडे में 302 मैच खेल चुके हैं और इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। 96 वनडे मैचों की 93 पारियों में विराट के बल्ले से 50.35 के औसत से 4028 रन बनाए थे। वहीं मिचेल मार्श की बात करें तो वह अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 वनडे की 92 पारियों में 37.03 के औसत से 3000 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले विराट मार्श से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : AP
96 वनडे मैचों में विराट के बल्ले से 13 शतकीय पारी देखने को मिली थी। वहीं उनके बल्ले से 22 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। बात करें मिचेल मार्श की तो 96 वनडे के बाद वह सिर्फ 4 शतक लगाने में कामयाब हो पाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 20 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। शतक और अर्धशतक लगाने के मामले में भी विराट मार्श से काफी आगे हैं।
4/5Image Source : PTI
अब बात करते हैं एक मैच में हाईएस्ट स्कोर की तो 96 वनडे मैच खेलने के बाद मिचेल मार्श का एक मुकाबले में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 177 रन का है। यह पारी उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में 2023 में खेली थी। वहीं विराट कोहली की बात करें तो 96 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में उनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन का है। विराट ने ये पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी।
5/5Image Source : PTI
स्ट्राइक रेट की बात करें तो 96 वनडे मैचों के बाद विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 86.03 का था। वह इस फॉर्मेट में पारी को संभालने के साथ-साथ तेज गति से रन बनाने में भी माहिर हैं। वहीं मिचेल मार्श की बात करें तो 96 वनडे मैचों के बाद उनका स्ट्राइक रेट 95.06 का है। तेज गति से रन बनाने के मामले में मार्श विराट से आगे नजर आ रहे हैं।