टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज, तीसरे नंबर पर धाकड़ धोनी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज, तीसरे नंबर पर धाकड़ धोनी
टेस्ट क्रिकेट में दुनिया ने एडम गिलक्रिस्ट, मार्क बाउचर, कुमार संगकारा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे विकेटकीपर देखे हैं। आइए जानते हैं, टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Jun 09, 2025 03:05 pm IST, Updated : Jun 09, 2025 03:05 pm IST
1/6Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में दुनिया ने एडम गिलक्रिस्ट, मार्क बाउचर, कुमार संगकारा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे विकेटकीपर देखे हैं। आइए जानते हैं, टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट ने अभी तक 96 मैचों में कुल 5570 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक निकले हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर हैं।
3/6Image Source : getty
साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में कुल 5515 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6Image Source : getty
भारत के महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 4870 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के Alec Stewart टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर कुल 4504 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं।
6/6Image Source : getty
जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर कुल 4404 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 12 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं।