वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत से टूर्नामेंट में आगाज किया है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और महज 136 रन पर ढेर हो गई।
श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 52 रन सलामी बल्लेबाज और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बनाए जो अंत तक नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन ने 3-3 विकेट झटके। इनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट खोए 17वें ओवर में 137 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 73 और कॉलिन मुनरो 57 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली पहली टीम गई। इससे पहले कीवी टीम ने 2011 वर्ल्ड कप में केन्या और जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी मात दी थी।