भारत ने आईसीसी विश्व कप-2019 में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 125 रनों से हरा दिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। जिसके लिए उन्हें मैं ऑफ़ द मैच चुना गया।
जवाब में विंडीज 269 रनों का पीछा करते हुए 34.2 ओवरों में सिर्फ 143 रनों पर ढेर हो गई। विंडीज के लिए सुनील एम्ब्रीस ने 31 और निकोलस पूरन ने 28 रनों का योगदान दिया।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार विकेट, बुमराह और चहल ने दो-दो विकेट जबकि कुलदीप और हार्दिक ने भी एक-एक विकेट लिए।
इस जीत के साथ भारत अपने 6 मैचों में 5 जीत और एक ड्रा के साथ 11 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। वही, वेस्ट इंडीज 7 मैचों में 1 जीत के साथ तीन अंक लेकर 8वें स्थान पर है। ऐसे में अब वेस्ट इंडीज का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है।