वेस्टइंडीज को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के 39वें मैच में श्रीलंका के हाथों 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने 104 और कुसल परेरा ने 64 रन की पारी खेली। लाहिरू थिरिमाने ने नाबाद 45 रन बनाए।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज 50 ओवर में नौ विकेट पर 315 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए।
श्रीलंका की इस विश्व कप में आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके अब आठ अंक हो गए हैं। वहीं, दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज को आठ मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है।
श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, कासुन रजिथा, जैफरी वेंडरसे तथा मैथ्यूज ने एक-एक विकेट लिए। अविष्का फर्नांडो को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑप द मैच अवॉर्ड दिया गया।
संपादक की पसंद