Published : Oct 15, 2023 01:47 pm IST, Updated : Oct 15, 2023 01:47 pm IST
1/6Image Source : getty
ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 अभी तक बल्लेबाजों के नाम रहा है। इस साल टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से लेकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने तक का रिकॉर्ड बन चुका है। इस दौरान कई गेंदबाजों ने काफी महंगा बॉलिंग स्पैल फेंका है।
2/6Image Source : getty
वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक के सबसे महंगे गेंदबाज श्रीलंका के मथीशा पथिराना रहे हैं। मथीशा पथिराना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मैच में 95 रन खर्च किए थे। इस दौरान मथीशा पथिराना को केवल एक विकेट हासिल हुआ था।
3/6Image Source : getty
मार्को जानसेन का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में मार्को जानसेन ने श्रीलंका के खिलाफ 10 ओवर में 92 रन दिए थे। इस मैच में मार्को जानसेन केवल 2 विकेट अपने नाम कर सके थे।
4/6Image Source : getty
श्रीलंका के कसुन रजिथा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कसुन रजिथा ने श्रीलंका-साउथ अफ्रीका के मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 90 रन खर्च किए थे और 1 विकेट ही हासिल किया था।
5/6Image Source : getty
श्रीलंका के मथीशा पथिराना का नाम इस लिस्ट में एक बार फिर आता है। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भी काफी खराब प्रदर्शन किया था। इस मैच में उन्होंने 9 ओवर में ही 90 रन खर्च कर दिए थे। इस दौरान उन्हें 1 विकेट मिला था।
6/6Image Source : getty
दिलशान मदुशंका भी इस वर्ल्ड में सबसे महंगा बॉलिंग स्पैल फेंकने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं। दिलशान मदुशंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 86 रन खर्च किए थे। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 2 विकेट अपने नाम किए थे।