अजय न्यूजीलैंड को हरा कर इंग्लैंड पहुंचा विश्व कप के फाइनल में।
अजय न्यूजीलैंड को हरा कर इंग्लैंड पहुंचा विश्व कप के फाइनल में।
जेसन रॉय की तूफानी पारी की बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार को फिरोशाह कोटला मैदान पर खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रेवश कर लिया है।
Published : Mar 31, 2016 11:49 am IST, Updated : Mar 31, 2016 01:28 pm IST
1/10
बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी ट्वेंटी-20 2016 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली।
2/10
इंग्लैंड टीम के दो खिलाड़ी जो रूट और टीम के उनके साथी जोस बटलर जीत के बाद जश्न मनाते हुए।
3/10
इंग्लैंड ने 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने दूसरी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।
4/10
न्यूजीलैंड टीम की इस टी-20 विश्व कप में यह पहली हार थी और इसी के साथ उसका पहली बार विश्व विजेता बनने का सपना चकनाचूर हो गया।
5/10
विश्व कप का फाइनल 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
6/10
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को रॉय और एलेक्स हेल्स ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 82 रन जोड़े।
7/10
पूरे विश्व कप में अपनी शानदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाले कीवी टीम के गेंदबाज इन दोनों के सामने बेबस नजर आ रहे थे।
8/10
अंत में इंग्लैड के जोस बटलर ने 17 गेंदो में नाबाद 32 रनों की शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई।
9/10
टीम की जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए दिखे।
10/10
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे।