WTC Points Table: अंक तालिका में भारत को फायदा, बांग्लादेश से भी नीचे गई पाकिस्तानी टीम
WTC Points Table: अंक तालिका में भारत को फायदा, बांग्लादेश से भी नीचे गई पाकिस्तानी टीम
डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल अपडेट हो गई है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में बुरी तरह से हरा दिया है। इसका असर ये हुआ है कि पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश से भी नीचे चल गई है, वहीं भारतीय टीम को इससे फायदा हुआ है। कुल मिलाकर पाकिस्तान अब टॉप 5 से भी बाहर हो गया है।
Published : May 14, 2026 11:22 am IST, Updated : May 14, 2026 11:23 am IST
1/8Image Source : getty
डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल अपडेट हो गई है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में बुरी तरह से हरा दिया है। इसका असर ये हुआ है कि पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश से भी नीचे चल गई है, वहीं भारतीय टीम को इससे फायदा हुआ है। कुल मिलाकर पाकिस्तान अब टॉप 5 से भी बाहर हो गया है। हालांकि पहले नंबर पर अभी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बनी हुई है।
2/8Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इसमें से सात में उसे जीत मिली है और एक में टीम हारी है। टीम के पास 84 अंक हैं और उसका पीसीटी 87.50 है। यही कारण है कि टीम पहले नंबर पर बनी हुई है।
3/8Image Source : getty
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की बात की जाए तो वो इस वक्त दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और इसमें से दो में उसे जीत मिली है। एक मैच ड्रॉ रहा है। उसके पास 28 अंक हैं, लेकिन टीम ने 77.78 का पीसीटी हासिल कर लिया है, इसलिए उसे दूसरे नंबर का स्थान मिला है। जून में टीम फिर से टेस्ट के लिए मैदान में उतरेगी।
4/8Image Source : getty
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। टीम ने अब तक चार मैच खेलकर उसमें से तीन जीते हैं। एक में ही उसे हार मिली है। साउथ अफ्रीका के पास 36 अंक हैं और उसका पीसीटी 75.00 का है। इस वक्त डब्ल्यूटीसी का खिताब उसी के पास है। ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने ट्रॉफी जीती थी।
5/8Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में इस वक्त श्रीलंका नंबर चार पर है। टीम ने दो मैच खेले हैं और इसमें से एक में उसे जीत मिली है और एक ड्रॉ रहा है। यानी टीम के पास 16 अंक हैं और उसका पीसीटी 66.67 का है।
6/8Image Source : ap
भारत की बात करें तो वो अब नंबर 5 पर पहुंच गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, इसमें से चार में उसे जीत मिली है और चार हारे भी हैं। टीम का एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया के पास 52 अंक हैं और उसका पीसीटी 48.15 का है। टीम जून में अफगानिस्तान से एक टेस्ट खेलेगी, लेकिन ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा।
7/8Image Source : getty
बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नंबर 6 पर है। पाकिस्तान को हराने के बाद उसे फायदा मिला है। टीम ने अब तक तीन टेस्ट खेले हैं। इसमें से एक में उसे जीत मिली है। एक हारा है और एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम के पास 16 अंक हैं और उसका पीसीटी अब 44.44 हो गया है।
8/8Image Source : pti
पाकिस्तान टीम लुढककर नीचे आ चुकी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान ने अब तक 3 मैच खेलकर उसमें से केवल एक जीता है। दो में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम के पास 12 अंक हैं और उसका पीसीटी 33.33 का हो गया है। अभी बांग्लादेश के खिलाफ जारी सीरीज का एक और टेस्ट बाकी है, जो शनिवार से शुरू होने जा रहा है।