Published : Aug 24, 2026 12:55 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 12:55 pm IST
1/6Image Source : ap
WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स किस खिलाड़ी ने लगाए हैं। ऋषभ पंत यहां दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
2/6Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है, उन्होंने 64 टेस्ट खेलकर 88 सिक्स लगाने का काम किया है। हालांकि अब वे टेस्ट से रिटायर हो गए हैं, इसलिए उनके सिक्स की संख्या नहीं बढ़ेगी। हालांकि जल्द उनका रिकॉर्ड टूटते हुए भी नजर नहीं आता है।
3/6Image Source : ap
ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केवल 42 टेस्ट खेलकर ही 82 सिक्स लगा दिए हैं। पंत काफी तेजी के साथ पहले नंबर की ओर बढ़ रहे हैं, हालांकि उन्हें अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।
4/6Image Source : pti
रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 40 मैच खेलकर 56 सिक्स लगाए हैं। वे काफी पहले ही टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं। अगर वे खेलते रहते तो पंत और रोहित के बीच अच्छा घमासान देखने के लिए मिल सकता था।
5/6Image Source : ap
शुभमन गिल यहां नंबर चार पर आते हैं। गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 42 टेस्ट खेलकर 46 सिक्स लगा दिए हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खेल रहे हैं और कप्तान भी हैं। जल्द ही गिल रोहित से आगे निकलने की कोशिश करेंगे।
6/6Image Source : ap
भारत के ही यशस्वी जायसवाल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 30 टेस्ट खेलकर 45 सिक्स लगाए हैं। मौजूदा भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला ठीक से नहीं बोला है। वे रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। देखना होगा कि आगे वे कैसा खेल दिखाते हैं।