वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। टॉप पर भले ही दिग्गज ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज का कब्जा हो, लेकिन टॉप-4 में 2 भारतीय स्पिनर शुमार हैं। आइए जानते हैं WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों के बारे में...
Published : Jun 28, 2026 02:49 pm IST, Updated : Jun 28, 2026 02:49 pm IST
1/5Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है। टॉप पर भले ही दिग्गज ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज का कब्जा हो, लेकिन टॉप-4 में 2 भारतीय स्पिनर शुमार हैं। आइए जानते हैं WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों के बारे में...
2/5Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के इतिहास में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं। केशव महाराज ने WTC में अब तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 57 पारियों में 120 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें 7 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी शामिल हैं।
3/5Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर भारत के रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा ने WTC में 48 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में 156 विकेट लेने का कारनामा किया है। जडेजा 6 बार 5 विकेट भी झटक चुके हैं।
4/5Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शुमार है। अश्विन ने WTC के इतिहास में 41 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 78 पारियों में 195 विकेट चटकाने का कमाल किया। उन्होंने 11 बार 5 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन भी किया।
5/5Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज नाथन लायन। नाथन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 55 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 98 पारियों में 224 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। नाथन के नाम 10 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।