यशस्वी जायसवाल बनाम स्टीव स्मिथ, 27 टेस्ट मैच के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल बनाम स्टीव स्मिथ, 27 टेस्ट मैच के बाद कुछ ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 27 टेस्ट मैच के बाद उनके बल्ले से अभी तक 2400 से अधिक रन आए हैं। स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड भी टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा है।
Published : Nov 24, 2025 11:46 am IST, Updated : Nov 24, 2025 11:46 am IST
1/5Image Source : AP
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली पारी में 58 रन बनाकर आउट हो गए। जायसवाल अभी तक अपने टेस्ट करियर में 27 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और वहां उनका रिकॉर्ड शानदार है। इस बीच आज हम उनकी तुलना स्टीव स्मिथ से करेंगे और आपको बताएंगे कि 27-27 टेस्ट मैच के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा है।
2/5Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल की बात करें तो वह अपने करियर में 27 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और वहां उनके बल्ले से अब तक 51 पारियों में 49.79 के औसत से 2440 रन आए हैं। वहीं स्टीव स्मिथ की बात करें तो वह अपने करियर में अभी तक 120 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उन्होंने अब तक 27 टेस्ट की 52 पारियों में 51.86 के औसत से 2334 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में जायसवाल स्टीव स्मिथ से आगे हैं।
3/5Image Source : AP
शतक और अर्धशतक की बात करें तो यहां भी दोनों प्लेयर्स के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली है। यशस्वी जायसवाल की बात करें तो 27 टेस्ट मैच के बाद जायसवाल के बल्ले से 7 शतकीय पारियां देखने को मिली है। इस दौरान वह 12 अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं। स्टीव स्मिथ की बात करें तो 27 टेस्ट मैच के बाद उनके बल्ले से 8 शतक आए थे और वह 10 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ यहां आगे हैं।
4/5Image Source : AP
स्टीव स्मिथ और यशस्वी जायसवाल दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट मैच में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। जायसवाल की बात करें तो 27 टेस्ट मैच के बाद एक पारी में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 214 रन का है। वहीं स्टीव स्मिथ की बात करें तो 27 टेस्ट मैच के बाद टेस्ट मैच की एक पारी में उनका हाईएस्ट स्कोर 192 रन का है।
5/5Image Source : AP
अब बात करते हैं चौके-छक्के की तो वहां 27 टेस्ट मैच के बाद यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 304 चौके और 43 छक्के देखने को मिले हैं। स्टीव स्मिथ को लेकर बात की जाए तो 27 टेस्ट मैच के बाद उनके बल्ले से 257 चौके और 21 छक्के आए थे। यहां भी जायसवाल का दबदबा देखने को मिला है।