टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान, दूसरे नंबर पर पहुंचे शुभमन गिल
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान, दूसरे नंबर पर पहुंचे शुभमन गिल
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया और 269 रनों की पारी खेली।
Published : Jul 03, 2025 11:45 pm IST, Updated : Jul 03, 2025 11:45 pm IST
1/6Image Source : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया और 269 रनों की पारी खेली। आइए जानते हैं, भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज कौन हैं।
2/6Image Source : icc facebook
मंसूर अली खान पदौदी ने साल 1964 में टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। तब उनकी उम्र 23 साल 39 दिन की थी।
3/6Image Source : getty
शुभमन गिल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 25 साल 298 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया है। उनकी वजह से ही टीम 587 के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई।
4/6Image Source : getty
शुभमन गिल ने अपनी पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की और अंग्रेज गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने 387 गेंदों में कुल 269 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और तीन छक्के लगाए।
5/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1999 में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था। तब उनकी उम्र 26 साल 189 दिन की थी।
6/6Image Source : getty
विराट कोहली ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था। तब उनकी उम्र 27 साल 260 दिन की थी।