Published : Dec 12, 2025 03:06 pm IST, Updated : Dec 12, 2025 03:06 pm IST
1/5Image Source : India TV
इस साल कई ब्रांड ने 12GB रैम और 256GB वाले फोन भारत में लॉन्च किए हैं। ये फोन बड़ी स्टोरेज के साथ-साथ दमदार कैमरा और बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। OnePlus Nord CE 5 की कीमत 28,999 रुपये है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है और यह दमदार 7100mAh की बैटरी के साथ आता है। वनप्लस का यह फोन इस साल लॉन्च होने वाले पैसा वसूल फोन की लिस्ट में शामिल है।
2/5Image Source : Samsung Website
Samsung का यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 22,999 रुपये है। सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy F55 5G फोन में 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी से लैस है।
3/5Image Source : Motorola Website
Motorola का यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला फोन 24,999 रुपये में आता है। इस फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह 5500mAh की दमदार बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग जैसे फीर्स से लैस है। फोन के बैक में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है।
4/5Image Source : India TV
Poco F7 5G को आप 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं। पोको का यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला फोन 7550mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पोको का यह फोन 20MP के सेल्फी कैमरे से लैस है।
5/5Image Source : Realme Website
Realme 15 Pro 5G की कीमत 37,999 रुपये है। रियलमी के इस फोन में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन के बैक में 50MP + 50MP के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।