24GB रैम, 1TB स्टोरेज वाले OnePlus 13 पर 35000 रुपये का डिस्काउंट, मिल रहा धांसू ऑफर
24GB रैम, 1TB स्टोरेज वाले OnePlus 13 पर 35000 रुपये का डिस्काउंट, मिल रहा धांसू ऑफर
24GB RAM 1TB Storage OnePlus 13 gets Rs 35000 discount on Republic Sale: हाल में लॉन्च हुए वनप्लस के फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन 24GB रैम, 1TBस्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।
Published : Jan 20, 2025 06:43 pm IST, Updated : Jan 20, 2025 06:43 pm IST
1/6Image Source : FILE
OnePlus ने हाल ही में अपना सबसे तगड़ा स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन Samsung, Google, Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे Republic Day Sale में कंपनी फोन की खरीद पर बंपर ऑफर दे रही है। इस फोन की खरीद पर 34,999 रुपये तक बचाए जा सकते हैं, जिनमें बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स शामिल हैं।
2/6Image Source : FILE
OnePlus 13 के 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। वहीं, इसके 16GB RAM + 512GB और 24GB RAM + 1TB वाले वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 76,999 रुपये और 89,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा 3,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, 24,999 रुपये तक का और डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से कुल मिलाकर 34,999 रुपये बचाए जा सकते हैं।
3/6Image Source : FILE
OnePlus 13 5G में 6.82 इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फ्लैगशिप फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक की है। कंपनी ने पहली बार अपने इस फोन में BOE X2 डिस्प्ले यूज किया गया है। इस फोन के बैक और फ्रंट में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा। वनप्लस ने अपने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में तीन आकर्षक कलर - Black Eclipse, Arctic Dawn और Midnight Ocean में पेश किया है।
4/6Image Source : FILE
OnePlus 13 5G में माइक्रो-फाइबर वीगन लेदर और सिल्क ग्लास कोटिंग का यूज किया गया है। वनप्लस का यह फोन अल्ट्रा नैरो माइक्रो आर्क मिडिल फ्रेम बिल्ड से लैस है। साथ ही, इसमें तीन स्टेज अलर्ट स्लाइडर भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
5/6Image Source : FILE
OnePlus 13 5G में कंपनी ने 6,000mAh की Silicon Nano Stack बैटरी का इस्तेमाल किया है, जिसे चार्ज करने के लिए 100W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। इस फोन में Google Gemini पर बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फ्लैगशिप फोन -45 डिग्री सेल्सियस में भी काम कर सकता है। फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में भी काम करेगा।
6/6Image Source : FILE
OnePlus 13 के कैमरे में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का Sony LYT-808 मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।