256GB वाले AI स्मार्टफोन Oppo Reno 12 की कीमत हुई धड़ाम, मिल रहा धांसू डिस्काउंट
256GB वाले AI स्मार्टफोन Oppo Reno 12 की कीमत हुई धड़ाम, मिल रहा धांसू डिस्काउंट
256GB Storage AI featured Oppo Reno 12 price cut on flipkart new year sale: 256GB वाले AI स्मार्टफोन Oppo Reno 12 की कीमत में भारी कटौती की गई है। पिछले साल लॉन्च हुआ मिड बजट का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हुए नए सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Published : Jan 02, 2025 02:53 pm IST, Updated : Jan 02, 2025 02:53 pm IST
1/6Image Source : FILE
AI फीचर वाले Oppo Reno 12 5G की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। Oppo का यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है। इसे तीन कलर ऑप्शन - Astro Silver, Matte Brown और Sunset Peach में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड पर 1,735 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
2/6Image Source : FILE
Oppo Reno 12 5G की कीमत 32,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर AI फीचर वाला यह फोन 43,999 रुपये की MRP पर लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 11,000 रुपये की भारी कटौती की गई है। इसके अलावा 3,299 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह से यह फोन 29,700 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यही नहीं, यह फोन 1,616 रुपये की शुरुआती EMI में घर लाया जा सकेगा।
3/6Image Source : FILE
इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले इस्तेमाल किया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 3D फ्लेक्सिबल कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है।
4/6Image Source : FILE
Oppo का यह फोन MediaTek Dimensity 7300-Energy प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है और इसमें AI फीचर भी दिया गया है।
5/6Image Source : FILE
इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन को 0 से फुल चार्ज होने में महज 35 से 40 मिनट का ही समय लगता है। कंपनी ने फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, NFC, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए हैं।
6/6Image Source : FILE
Oppo Reno 12 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 8MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है।