Published : Sep 12, 2025 02:56 pm IST, Updated : Sep 12, 2025 02:56 pm IST
1/5Image Source : realme
Realme ने हाल ही में अपनी नई मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज भारत में लॉन्च की है। Realme 15 सीरीज के प्रो मॉडल की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। रियलमी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 9,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरे जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
2/5Image Source : realme
Realme 15 Pro को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 33,999 रुपये, 35,999 रुपये और 38,999 रुपये है।
3/5Image Source : realme
रियलमी का यह फोन फ्लोइंग सिल्वर, वॉलवेट ग्रीन और सिल्क पर्पल में आता है। इसे रियलमी की वेबसाइट से खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इस तरह से आप फोन की खरीद पर 9,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
4/5Image Source : realme
रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इसमें 2500Hz का टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
5/5Image Source : realme
Realme 15 Pro के बैक में 50MP के मेन OIS के साथ-साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, बेस मॉडल में 50MP के मेन OIS कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।