Published : Nov 19, 2024 06:33 pm IST, Updated : Nov 19, 2024 06:33 pm IST
1/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy S24 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का AI फीचर वाला यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में यह कटौती सभी स्टोरेज वेरिएंट में की गई है। इस फोन को लॉन्च प्राइस से लगभग 20,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।
2/6Image Source : Samsung
Amazon पर सैमसंग के इस फोन का बेस वेरिएंट 54,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन का लॉन्च प्राइस 74,999 रुपये था। कंपनी फोन की खरीद पर 26 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस फोन को बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, फोन की खरीद पर एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। स्टैंडर्ड EMI पर भी फोन को 2,691 रुपये की शुरुआती EMI पर घर ला सकते हैं।
3/6Image Source : FILE
सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.2 इंच के डायनैमिक AMOLED 2X FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। साथ ही, यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है।
4/6Image Source : FILE
इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 2400 डेकाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 512GB स्टोरेज फीचर दिया गया है। फोन में डुअल बैंड WiFi, 4G, 5G सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में NFC, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन IP68 रेटेड है, जिसका मतलब है कि फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।
5/6Image Source : FILE
सैमसंग का यह फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है। यह Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.0 पर काम करता है। इसमें सर्किल टू सर्च, AI मैजिक इरेजर, AI एडिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलता है।
6/6Image Source : FILE
Samsung Galaxy S24 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 12MP का मेन अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का वाइड एंगल कैमरा सेंटर में अलाइंड है और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फोन का कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा।