1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. एयरटेल यूजर्स की साल भर सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म, इस सस्ते प्लान ने दी बड़ी राहत

एयरटेल यूजर्स की साल भर सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म, इस सस्ते प्लान ने दी बड़ी राहत

Airtel के पोर्टफोलियो में अपने 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान हैं। कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा ही सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं और सिम भी बंद होने की टेंशन नहीं रहती है।

Written By: Harshit Harsh
Published : Dec 04, 2025 06:00 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:00 am IST
Airtel के पोर्टफोलियो में अपने 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान हैं। कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक ऐसा ही सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं और सिम भी बंद होने की टेंशन नहीं रहती है।
1/5 Image Source : Airtel

साल की शुरुआत में कंपनी ने TRAI के आदेश पर यूजर्स के लिए दो वॉइस ओनली प्लान पेश किए थे, जिनमें से एक प्लान 84 दिन और दूसरा 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल ने इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो सेकेंडरी सिम के तौर पर कंपनी का नंबर रखते हैं या फिर वो सिर्फ कॉलिंग के लिए Airtel का नंबर यूज करते हैं। एयरटेल के इस 365 दिन की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे साल भर नंबर रिचार्ज कराने की टेंशन खत्म हो जाती है।
2/5 Image Source : unsplash

एयरटेल का यह प्लान 1849 रुपये में आता है। एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलेगा। यही नहीं, यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को फ्री हैलोट्यून्स का भी लाभ मिलेगा।
3/5 Image Source : Airtel

हालांकि, यह प्लान बिना डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है, यानी इस प्लान में यूजर्स को केवल कॉलिंग और SMS का ही लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। डेटा इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स एयरटेल के डेटा ऐड-ऑन पैक से अपना नंबर टॉप-अप करवा सकते हैं।
4/5 Image Source : Airtel

एयरटेल के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्रीपेड प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का भी लाभ मिलता है। एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 2249 रुपये में आता है। यह प्लान 30GB हाई स्पीड डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में भी 3600 फ्री SMS के साथ-साथ फ्री हैलो ट्यून्स समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
5/5 Image Source : airtel

Advertisement