Airtel का 84 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, हर दिन मिलेगा 2.5GB डेटा और फ्री कॉलिंग
Airtel का 84 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, हर दिन मिलेगा 2.5GB डेटा और फ्री कॉलिंग
Airtel ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। एयरटेल ने लिस्ट में एक ऐसा सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च किया है जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही एयरटेल अपन ग्राहकों को OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन भी देता है।
Published : Jan 15, 2025 08:47 pm IST, Updated : Jan 15, 2025 08:47 pm IST
1/8Image Source : फाइल फोटो
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय करीब 38 करोड़ लोगों का यूजर बेस मौजूद है। अपने करोड़ों ग्राहकों को एयरटेल कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। कंपनी की लिस्ट में ग्राहकों के लिए सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मौजूद हैं।
2/8Image Source : फाइल फोटो
ग्राहकों की सहूलियत के लिए एयरटेल ने अपने रिचार्ज प्लान्स को कई तरह की कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। इसमें डाटा, ट्रू अनलिमिटेड, टॉक टाइम, क्रिकेट पैक्स जैसे अलग-अलग कई सेक्शन मिल जाएंगे। आप इन सेक्शन से अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान्स को चुन सकते हैं।
3/8Image Source : फाइल फोटो
जब से रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ें हैं तब से लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड में भी बढ़ोतरी हुई है। ग्राहकों को राहत देते हुए एयरटेल ने भी लिस्ट में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स शामिल किए हैं। अगर आप नया प्लान लेने जा रहे हैं तो हम आपको एक सस्ते और धांसू ऑफर वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
4/8Image Source : फाइल फोटो
Airtel के इस 1199 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप एक प्लान से कई दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए सभी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
5/8Image Source : फाइल फोटो
Airtel के इस 1199 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप एक प्लान से कई दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए सभी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
6/8Image Source : फाइल फोटो
सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ इसमें डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए के भी सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा चाहिए।
7/8Image Source : फाइल फोटो
Airtel अपने ग्राहकों को इस प्लान में कुल 210GB डेटा दिया जाता है। आप हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको इंटरनेट स्पीड 64Kbps की मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने की भी सुविधा मिलती है।
8/8Image Source : फाइल फोटो
अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो यह प्लान आपको खूब पसंद आने वाला है। प्लान में आपको 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्श भी मिलता है। इसके अलावा एयरटेल इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को एयरटेल स्ट्रीम प्ले प्रीमिमय ऑफर के साथ 22 ओटीटी ऐप्स की सर्विस भी देता है।