Amazon-Flipkart Sale में गजब का ऑफर, 6 हजार रुपये से कम में मिल रहा Smart TV
Amazon-Flipkart Sale में गजब का ऑफर, 6 हजार रुपये से कम में मिल रहा Smart TV
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर साल की पहली बड़ी सेल शुरू हो गई है। रिपब्लिक डे सेल में आप 6,000 रुपये से कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर कई ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आपको काफी सस्ते में मिलेंगे।
Published : Jan 17, 2026 02:23 pm IST, Updated : Jan 17, 2026 02:23 pm IST
1/5Image Source : unsplash
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर साल की पहली बड़ी सेल शुरू हो गई है। रिपब्लिक डे सेल में आप 6,000 रुपये से कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर कई ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आपको काफी सस्ते में मिलेंगे। अगर, आपके पास स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए बजट कम है तो इन ऑप्शन को चुन सकते हैं।
2/5Image Source : Thomson
Thomson Alpha स्मार्ट टीवी को आप 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्ट टीवी 300 रुपये सस्ते में मिलेगा। इसकी कीमत 6,299 रुपये है। यह 24 इंच की स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी Jio Tele OS और बेजललेस डिजाइन के साथ आता है।
3/5Image Source : Unsplash
अगर, आपको बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदना है तो आपको इसके लिए 8,499 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे। Thomson Alpha सीरीज के 32 इंच स्क्रीन वाला यह स्मार्ट टीवी काफी सस्ते में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी को भी आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
4/5Image Source : TCL
Kodak कंपनी के OLED स्मार्ट टीवी को आप 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 32 इंच की स्क्रीन में आता है। इसके अलावा टीवी की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से आप इसे और भी सस्ते में घर ला सकते हैं।
5/5Image Source : Unsplash
Acer के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 9,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन पर चल रहे रिपब्लिक डे सेल में यह स्मार्ट टीवी 8,999 रुपये में मिल सकता है। टीवी की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।