Published : Feb 13, 2026 06:33 pm IST, Updated : Feb 13, 2026 06:33 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
24 फरवरी को BSNL का खास ऑफर खत्म होने वाला है। पिछले महीने BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए ये खास ऑफर पेश किया था, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा के साथ-साथ 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। कंपनी लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर जल्द ही अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने वाली है।
2/5Image Source : Unsplash
BSNL का यह ऑफर भारत कनेक्ट 26 प्लान के तहत लाया गया था। इसमें यूजर्स को 2626 रुपये में 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 2.6GB डेटा मिलता है। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS ऑफर किया जाता है।
3/5Image Source : Unsplash
भारत संचार निगम लिमिटेड का यह लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ इंटरनेट का भी इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान के साथ कंपनी अपने यूजर्स को BiTV का भी एक्सेस देती है, जिसमें यूजर्स को लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है।
4/5Image Source : Unsplash
BSNL के पिटारे में और भी कई सस्ते प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी निजी कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट ऑफर कर रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड के पास 2799 रुपये का एक और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
5/5Image Source : Unsplash
इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स इस प्लान में डेली 3GB डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ ले सकते हैं। 2626 वाले प्लान की तरह ही इसमें भी यूजर्स को अन्य सभी बेनिफिट्स मिलेंगे।