BSNL का सबसे सस्ता एनुअल प्लान, 300 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम
BSNL का सबसे सस्ता एनुअल प्लान, 300 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम
BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ता एनुअल प्लान उतारा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने इस प्लान में 300 दिन की वैलिडिटी समेत कई बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंज जैसे फायदे मिलते हैं।
Published : May 13, 2026 06:27 pm IST, Updated : May 13, 2026 06:27 pm IST
1/5Image Source : BSNL
BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ता एनुअल प्लान उतारा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने इस प्लान में 300 दिन की वैलिडिटी समेत कई बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंज जैसे फायदे मिलते हैं।
2/5Image Source : India TV
BSNL का यह प्रीपेड प्लान 1499 रुपये की कीमत में आता है और देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के लिए वैलिड है। यूजर्स इस प्रीपेड प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सेल्फ केयर ऐप के जरिए रिचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा थर्ड पार्टी रिटेलर के जरिए भी यूजर्स अपने नंबर को रिचार्ज करा सकते हैं।
3/5Image Source : Unsplash
इस सस्ते प्रीपेड प्लान में 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। वहीं, कुल 32GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है।
4/5Image Source : BSNL
BSNL अपने इस प्लान में 17 मई तक 5% तक डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। यूजर्स को यह प्लान 75 रुपये सस्ते में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के पास दो और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान हैं। कंपनी 2399 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को पूरे साल भर की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसमें भी 5% का डिस्काउंट मिलेगा।
5/5Image Source : BSNL
इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है।