Apple यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, इस्तेमाल करते हैं ये डिवाइस तो रहें सावधान
Apple यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, इस्तेमाल करते हैं ये डिवाइस तो रहें सावधान
सरकार ने Apple के डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। एप्पल के प्रोडक्ट्स जैसे कि आईफोन, आईपैड, मैकबुक आदि इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़े साइबर अटैक के खतरे को लेकर आगाह किया गया है।
Published : Nov 15, 2025 06:35 pm IST, Updated : Nov 15, 2025 06:35 pm IST
1/5Image Source : Apple
सरकार ने Apple के डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। एप्पल के प्रोडक्ट्स जैसे कि आईफोन, आईपैड, मैकबुक आदि इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़े साइबर अटैक के खतरे को लेकर आगाह किया गया है। सरकार की कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एप्पल के प्रोडक्ट्स के लिए ये हाई लेवल सिक्योरिटी वार्निंग दी है।
2/5Image Source : Apple
AppleCERT-In ने अपनी चेतावनी में एप्पल के डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को तुरंत डिवाइस के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए कहा है। साथ ही, टेक कंपनी ने कहा कि एप्पल के डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ खामियां देखी गई है। हैकर्स इनका फायदा उठाकर डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं और निजी जानकारियां चुरा सकते हैं।
3/5Image Source : Apple
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि सभी एप्पल यूजर्स को इस चेतावनी का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा CERT-In ने यूजर्स को इससे बचने के उपाय भी बताए हैं। CERT-In ने सॉफ्टवेयर में पाए गए बग्स को फिक्स करने के लिए अपने एप्पल डिवाइस को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट करने की सलाह दी गई है। एप्पल ने अपने डिवाइस में आई दिक्कत को फिक्स करने के लिए नया अपडेट रोल आउट किया है।
4/5Image Source : Apple
यूजर्स को iOS 26.1, iPadOS 26.1, MacOS 15.1, WatchOS 11.1, tvOS 18.1, visionOS 2.1, Safari 17.6.1 और एक्सकोड 15.4 को अपग्रेड करने के लिए कहा गया है। इनके लिए कंपनी ने हाई सिक्योरिटी अपडेट रिलीज किया है। नया अपडेट एप्पल के डिवाइस को अपग्रेड करने का काम करेगा, जो मौजूदा सॉफ्टवयेर के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। कंपनी ने बताया कि सभी यूजर्स अपने स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट कर दें। ऐसा करने के डिवाइस के अन्य बग्स भी फिक्स हो जाएंगे।
5/5Image Source : Apple
CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वो अपने एप्पल के डिवाइस को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट कर दें। ऐसा करने से आने वाले अपडेट्स अपने आप डाउनलोड हो जाएंगे। इसके अलावा किसी भी ऐप्स को सीधे एप्पल स्टोर से डाउनलोड करना चाहिए। ऐसा करने से स्मार्टफोन के हैक होने का खतरा कम रहता है।