देसी कंपनी लाई 60000mAh बैटरी वाला पावरबैंक, एक साथ कई डिवाइस कर सकेंगे चार्ज
देसी कंपनी लाई 60000mAh बैटरी वाला पावरबैंक, एक साथ कई डिवाइस कर सकेंगे चार्ज
देसी ब्रांड Ubon ने 60000mAh बैटरी वाला पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक एक साथ कई डिवाइस को चार्ज कर सकता है। कंपनी ने नई PB-SX501 Reload और PB-SX701 Bunker सीरीज मार्केट में पेश किया है।
Published : Jun 18, 2026 07:11 pm IST, Updated : Jun 18, 2026 07:11 pm IST
1/5Image Source : ubon
देसी ब्रांड Ubon ने 60000mAh बैटरी वाला पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक एक साथ कई डिवाइस को चार्ज कर सकता है। कंपनी ने नई PB-SX501 Reload और PB-SX701 Bunker सीरीज मार्केट में पेश किया है। इस पावर बैंक को खास तौर पर ट्रैवलर्स के लिए पेश किया गया है।
2/5Image Source : ubon
PB-SX501 Reload सीरीज के पावर बैंक में 40000mAh की बैटरी दी गई है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस पावरबैंक में पावर डिलीवरी और क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस पावर बैंक के साथ एक हाई बीम टॉर्च भी मिलता है, जिसमें LED लाइच लगी है।
3/5Image Source : ubon
इसके अलावा इस सीरीज के पावर बैंक में दो Type C, दो USB पोर्ट मिल जाएंगे। इन पोर्ट्स के जरिए आप पावर बैंक को चार्ज भी कर सकते हैं। साथ ही, अपने डिवाइस को भी चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इसकी कीमत 8,990 रुपये है।
4/5Image Source : ubon
Ubon के PB-SX701 Bunker सीरीज में 60000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह भी 22.5W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इस पावर बैंक में भी क्विक चार्ज और पावर डिलीवरी फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें भी एक हाई बीम LED टॉर्च मिलेगा।
5/5Image Source : ubon
Bunker सीरीज का यह पावर बैंक 9,990 रुपये में आता है। इसमें 3 USB पोर्ट और दो USB Type C चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं। इस पावर बैंक को चार्ज करने के लिए USB पोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है।