Google Pixel 9a की कीमत लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Google Pixel 9a की कीमत लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Google Pixel 9a की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत के साथ-साथ सभी फीचर्स भी सामने आए हैं।
Published : Jan 28, 2025 04:53 pm IST, Updated : Jan 28, 2025 04:53 pm IST
1/6Image Source : FILE
पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल को 2025 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। गूगल अपने इस मिड बजट स्मार्टफोन को जून में लॉन्च कर सकता है। फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इसके अलावा Google Pixel 10a की डिटेल भी सामने आई है।
2/6Image Source : FILE
एंड्रॉइड हैडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 9a को 499 डॉलर यानी 43,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। पिछले साल Pixel 8a को भी इसी कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसका 256GB वाला वेरिएंट महंगा हो सकता है।
3/6Image Source : FILE
रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में यह फोन 679 डॉलर यानी लगभग 58,600 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है। इसके टॉप 256GB वाले वेरिएंट को 809 डॉलर यानी लगभग 69,800 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसमें Pixel 9 जैसा डिजाइन और फीचर दिया जा सकता है।
4/6Image Source : FILE
Google Pixel 9a के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 2,700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन में Google Tensor G3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही, यह 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा।
5/6Image Source : FILE
गूगल के इस मिड बजट स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया जाएगा।
6/6Image Source : FILE
Pixel 9a को Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर दिया जाएगा। यह फोन 5,100mAh की दमदार बैटरी के साथ-साथ वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।