iPhone 15 Vs iPhone 16e: एप्पल के लेटेस्ट आईफोन मॉडल को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, iPhone 15 को भी इसी प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है। ऐसे में क्या पुराने iPhone 15 को खरीदना फायदेमंद होगा?
Published : Feb 20, 2025 04:32 pm IST, Updated : Feb 20, 2025 04:32 pm IST
1/6Image Source : FILE
Apple ने iPhone 16e को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। एप्पल का यह लेटेस्ट आईफोन अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड के साथ आता है। एप्पल ने इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो iPhone 16 में मिलते हैं। ऐसे में इसके लॉन्च होने के बाद क्या iPhone 15 खरीदना यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा?
2/6Image Source : FILE
iPhone 16e को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। एप्पल का यह आईफोन 128GB, 256GB और 512GB में आता है। एप्पल के इस आईफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ नॉच वाला डिजाइन मिलता है। यह आईफोन Face ID फीचर के साथ आता है।
3/6Image Source : FILE
iPhone 16e में लेटेस्ट A18 Bionic चिप दिया गया है। साथ ही, यह आईफोन Apple Intelligence फीचर से लैस है। इसमें कंपनी ने इन हाउस 5G मॉडल का इस्तेमाल किया है। iPhone 16e के बैक में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया है। साथ ही, यह बड़ी बैटरी के साथ आता है।
4/6Image Source : FILE
iPhone 15 को कंपनी ने 2023 में लॉन्च किया था। एप्पल का यह आईफोन 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में खरीदा जा सकता है। एप्पल आईफोन 15 को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 59,900 रुपये की प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं। ऐसे में इसकी कीमत iPhone 16e के बराबर होगी।
5/6Image Source : FILE
iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Ratine XDR डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, एप्पल के इस आईफोन में नॉच की जगह प्रीमियम डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। यह आईफोन A16 Bionic चिप पर काम करता है। इसमें भी कंपनी ने iPhone 14 के मुकाबले बड़ी बैटरी, USB Type C चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं।
6/6Image Source : FILE
iPhone 15 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एक 48MP का मेन कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है। हालांकि, एप्पल के इस आईफोन में Apple Intelligence फीचर दिया गया है।