iPhone 17 Air का डिजाइन देखकर फैंस बोले 'Wow', देखें First Look
iPhone 17 Air का डिजाइन देखकर फैंस बोले 'Wow', देखें First Look
iPhone 17 Air के बारे में पिछले दिनों कई लीक रिपोर्ट्स सामने आए हैं। एप्पल का यह आईफोन दुनिया का सबसे पतला आईफोन कहा जा रहा है। फोन के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Published : Jan 29, 2025 06:56 am IST, Updated : Jan 29, 2025 06:56 am IST
1/6Image Source : FILE
iPhone 17 Air पिछले कुछ समय से चर्चा में है। एप्पल के इस सबसे पतले आईफोन का एक नया लीक सामने आया है, जिसमें फोन की डिजाइन रिवील हुई है। पहले इसे iPhone 17 Slim के नाम से लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि, नए लीक में इसे दुनिया का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है। इसकी मोटाई महज 5.5mm होगी।
2/6Image Source : FILE
सितंबर में होने वाले एप्पल इवेंट में iPhone 17 Air को लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर Majin Bu ने अपने X हैंडल से सबसे पतले आईफोन के बैक पैनल की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के मुताबिक, फोन के बैक पैनल में यूनीक कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें Google Pixel 9 जैसा कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा।
3/6Image Source : FILE
पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 सीरीज की तरह ही एप्पल की अगली सीरीज में एक्शन बटन, डायनैमिक डिस्प्ले जैसा फीचर देखने को मिलेगा। यह आईफोन सिंगल रियर कैमरा डिजाइन के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रो मोशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
4/6Image Source : FILE
iPhone 17 Air के अब तक सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें भी स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही प्रो मोशन डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो डायनैमिक आईलैंड फीचर को सपोर्ट करेगा। यह आईफोन भी Apple Intelligence AI फीचर के साथ आएगा।
5/6Image Source : FILE
पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 Air को पतला बनाने के लिए कंपनी इसमें फिजिकल सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं होगा। यह आईफोन केवल eSIM कार्ड सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। एप्पल का यह आईफोन A19 बायोनिक प्रोसेसर, 8GB रैम और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।
6/6Image Source : FILE
iPhone 16 के कैमरा डिजाइन में एप्पल ने पिछले साल लंबे अर्से के बाद बड़ा बदलाव किया था। इस फोन में वर्टिकली अलाइंड डुअल कैमरा दिया गया है। अपकमिंग iPhone 17 Air का कैमरा डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। इसमें हॉरिजॉन्टल डिजाइन देखने को मिलेगा।