एप्पल के फोल्डेबल आईफोन का डिजाइन लीक, लॉन्च से पहले देखें First Look
एप्पल के फोल्डेबल आईफोन का डिजाइन लीक, लॉन्च से पहले देखें First Look
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का डिजाइन रिवील हुआ है। यह फोल्डेबल आईफोन साल के आखिर में पेश किया जा सकता है। एप्पल फैंस लंबे समय से फोल्डेबल आईफोन का इंतजार कर रहे हैं।
Published : Jan 08, 2026 11:32 am IST, Updated : Jan 08, 2026 11:32 am IST
1/5Image Source : FPT/Youtube
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का इंतजार इस साल खत्म हो सकता है। अमेरिकी टेक कंपनी इस साल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को सितंबर में पेश कर सकती है। इसे iPhone 18 Pro सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में इसका डिजाइन रिवील हुआ है। फोल्डेबल आईफोन पर एप्पल पिछले कई साल से काम कर रहा है। इसे पहले 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन एप्प्ल ने इसे और एक साल के लिए डिले कर दिया था।
2/5Image Source : FPT/YouTube
हालांकि, एप्पल के आईफोन या अन्य प्रोडक्ट से जुड़े फीचर्स लॉन्च के समय ही पूरी तरह रिवील होती है। कई बार लीक रिपोर्ट्स के दावे झूठे निकलते हैं। एक यूट्यूबर मे एप्पल के फोल्डेबल आईफोन का कॉन्सेप्ट वीडियो जारी किया है, जिसमें फोन का ओवरऑल डिजाइन रिवील हुआ है।
3/5Image Source : FPT/YouTube
iPhone Fold का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone Air से इंस्पायर्ड लग रहा है। इसके बैक पैनल का कैमरा मॉड्यूल भी आईफोन एयर की तरह ही है। हालांकि, इसमें दो कैमरे हॉरिजॉन्टली अलाइंड हैं। वहीं, फोल्डेबल स्क्रीन में पंच-होल डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया जा सकता है।
4/5Image Source : FPT/YT
एप्पल का यह फोल्डेबल आईफोन Samsung Galaxy Z Fold, OnePlus Open, Google Pixel Fold की तरह ही ओपनबुक डिजाइन वाला होगा। इसे ओपन करने पर यह आईपैड का रूप ले लेगी और बंद करने पर यह आईफोन बन जाएगा। इस फोल्डेबल आईफोन की मोटाई काफी कम रहने वाली है। साथ ही, इसे क्रिज फ्री फोल्डेबल स्क्रीन और मजबूत हिंज के साथ पेश किया जा सकता है।
5/5Image Source : FPT/YT
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में बाहर की स्क्रीन यानी कवर डिस्प्ले को कॉम्पैक्ट बनाया जाएगा, ताकि डेली यूज में यह भारी न लगे। एप्पल के इस फोल्डेबल आईफोन को पहले से ही सैमसंग के फोल्डेबल फोन से कड़ी चुनौती मिलने वाली है। इसके सॉफ्टवेयर से जुड़ी डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। इसमें iOS 27 का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फोल्डेबल फोन के लिए अलग से कस्टमाइज्ड होगा।