Published : Jun 08, 2026 02:21 pm IST, Updated : Jun 08, 2026 02:21 pm IST
1/5Image Source : Unsplash (CGI)
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone का डमी यूनिट ऑनलाइन लीक हो गया है। इस डमी यूनिट में फोन के फ्रंट और बैक पैनल का पूरा डिजाइन सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई तस्वीर में iPhone fold के बैक में वाइड फोल्डेबल डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में साइड पंच-होल डिजाइन वाला फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा।
2/5Image Source : X/@SonnyDickson
iPhone Fold के इस डमी यूनिट की तस्वीर टेक ब्लॉगर Sonny Dickson ने अपने X हैंडल से शेयर की है। इसमें फोन के फ्रंट और बैक पैनल के साथ-साथ फोल्डेबल और अनफोल्ड डिजाइन रिवील किया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसके साथ LED फ्लैश और माइक देखने को मिलेगा।
3/5Image Source : X/@SonnyDickson
इस फोन का कवर डिस्प्ले काफी चौड़ा है। वहीं, फोल्डेबल स्क्रीन भी अन्य कंपनियों के रेगुलर फोल्डेबल फोन के मुकाबले चौड़ी दिख रही है। इस फोन के फोल्डेबल स्क्रीन में बड़ा पंच-होल कैमरा डिजाइन दिया गया है, जो लेफ्ट कॉर्नर में है। वहीं, फोल्डेबल स्क्रीन के क्रीज को मजबूत बनाने के लिए हिंज में ऊपर और नीचे की तरफ एक लॉक दिया गया है, जो स्क्रीन को फ्रेम से बाहर निकलने से रोकेगा।
4/5Image Source : X/@SonnyDickson
iPhone Fold के डमी यूनिट के ऊपर की साइड में दो बटन्स दिए गए हैं। ये वॉल्यूम बटन हो सकते हैं। वहीं, नीचे की साइड में पावर बटन दिया जा सकता है। एप्पल का फोल्डेबल फोन अन्य ब्रांड के अब तक लॉन्च हुए फोल्डेबल डिवाइस के मुकाबले अलग होगा। इसके बैक में दो कैमरे देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 48MP + 48MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
5/5Image Source : X/@SonnyDickson
एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। फोन के किसी फीचर के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। यह iPhone एप्पल के A19 Pro Bionic चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।