Published : Apr 06, 2026 06:13 pm IST, Updated : Apr 06, 2026 06:14 pm IST
1/6Image Source : iQOO 15
IQOO 15 एपेक्स एडिशन अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसपर बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहे हैं। इसमें स्नैपड्रैगन चिपसेट और 7000mah बैटरी का फीचर मिल रहा है।
2/6Image Source : iQOO 15
IQOO 15 एपेक्स एडिशन अब iQOO 15 का नया कलर ऑप्शन है और इसका डिजाइन अलग लगता है, हालांकि कोर फीचर्स इसके एक जैसे हैं। फोन मुख्य तौर पर परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले पर फोकस करता है। ये सामान्य तौर पर उन यूजर्स को टारगेट करता है जो प्रीमियम एंड्रॉइड स्मार्टफोन एक्सपीरएंस लेना चाहते हैं।
3/6Image Source : iQOO
QOO 15 एपेक्स एडिशन की कीमत भारत में 72,999 रुपये से शुरू हो रही है और ये इसके 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। ये 16GB + 512GB कन्फिगरेशन में भी अवेलेबल है और इसकी कीमत 79,999 रुपये है। प्री-बुकिंग ऑफर्स के तहत कस्टमर्स 6000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके बाद दोनों वेरिएंट की कीमत 6000 रुपये घट जाती है और क्रमशः 66,999 रुपये और 73,999 रुपये हो जाती है।
4/6Image Source : iQOO 15
इस iQOO 15 एपेक्स एडिशन फोन में 7000mAh की बैटरी मिल रही है। इसमें 7000mAh की सिलिकॉन बैटरी मिलती है जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ 16GB की LPDDR5x रैम मिलती है और 512GB की UFS4.1 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
5/6Image Source : iQOO
iQOO 15 एपेक्स एडिशन में IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है जो पानी और धूल से इसे बचाती है।
6/6Image Source : iQOO
अपने ओरिजनल मॉडल के मुताबिक ही ये क्वॉलकॉम 3एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रेगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आता है। इस हैंडसेट में 6.85-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है जो कि 2K रेजलूशन के साथ आता है और 144Hz रिफ्रेश रेट तक को सपोर्ट करता है।