200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी वाला फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, OnePlus 15R को देगा कड़ी टक्कर
200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी वाला फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, OnePlus 15R को देगा कड़ी टक्कर
iQOO जल्द भारत में अपना 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च करने वाला है। आईकू का यह फोन 7600mAh बैटरी और कई तगड़े फीचर्स से लैस होगा। कंपनी के सीईओ निपुन मार्या ने अपकमिंग फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म की है।
Published : Jan 20, 2026 01:47 pm IST, Updated : Jan 20, 2026 01:47 pm IST
1/5Image Source : iQOO India
iQOO जल्द भारत में अपना 200MP कैमरा वाला फोन लॉन्च करने वाला है। आईकू का यह फोन 7600mAh बैटरी और कई तगड़े फीचर्स से लैस होगा। कंपनी के सीईओ निपुन मार्या ने अपकमिंग फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म की है।
2/5Image Source : iQOO India
iQOO का यह फोन OnePlus 15R की टक्कर वाला होगा। इसे भारत में iQOO 15R के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट पर अभी चुप्पी नहीं तोड़ी है। इस फोन का मैक्रो पेज कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर बना दिया है।
3/5Image Source : iQOO India
कंपनी ने फोन के डिजाइन को रिवील किया है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक सर्किल वाले शेप में फिट है। इसके अलावा फोन के बैक में चेक पैटर्न दिया जाएगा और यह मेटल फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा।
4/5Image Source : iQOO India
iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K 144Hz AMOLED वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा।
5/5Image Source : iQOO India
यह फोन 200MP के मेन कैमरा और 8MP के अल्ट्रा वाइड कैमरे के साथ आएगा। इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। साथ ही, फोन में 7600mAh की दमदार बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।