ये कंपनी ला रही है पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, प्रोसेसर भी होगा दमदार
ये कंपनी ला रही है पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, प्रोसेसर भी होगा दमदार
स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू अपने फैंस के लिए नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। आईक्यू इन दिनों अपनी Z10 5G सीरीज पर काम कर रही है और इसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में आपको तीन नए फोन्स देखने को मिलने वाले हैं।
Published : Jan 22, 2025 06:44 pm IST, Updated : Jan 22, 2025 06:44 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
स्मार्टफोन मार्केट के लिए 2025 का साल काफी अहम रहने वाला है। इस साल सैमसंग, एप्पल, वीवो, ओप्पो, रियलमी लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर अपने नए डिवाइस को मार्केट में उतारने वाले हैं। इसी कड़ी में अब चीन की दिग्गज कंपनी आईक्यू भी अपने ग्राहकों के लिए नई स्मार्टफोन सीरीज को लाने जा रही है। iQOO इस समय अपने फैंस के लिए iQOO Z10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
आईक्यू इस समय Z10 Series पर काम कर रहा है। इस स्मार्टफोन सीरीज को दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में iQOO Z10x, Z10, Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर पहले भी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं।
3/7Image Source : फाइल फोटो
आईक्यू की अपकमिंग सीरीज के Z10 Turbo Pro को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को सबसे बड़ी बैटरी मिल सकती है। कंपनी Z10 Turbo Pro को 7500mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च कर सकती है। मतलब आपको इस फोन में पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी मिल सकती है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
लीक्स से सामने जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी Z10 Turbo को हाई स्पीड परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें 3.5GHz क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले मीडियाटेक Dimensity 8400 चिपसेट के साथ लैस कर सकती है। वहीं इसके प्रो मॉडल में कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 8s Elite चिपसेट दे सकती है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
लॉन्च से पहले सीरीज के Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हो चुका है। iQOO Z10 Turbo में ग्राहकों को 7000mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं Z10 Turbo Pro 5G में 7500mAh बैटरी मिल सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से सीरीज के किसी भी स्मार्टफोन्स को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
iQOO Z10 Turbo मार्केट में डेडिकेटेड ग्राफिक चिप का सपोर्ट दिया जा सकता है ताकि आप गेमिंग जैसे टास्क आसानी से कर सकें। इसके साथ ही 1.5K रेजोल्यूशन वाला आपको दमदार डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को OLED डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है। इसके अलावा आपको इसमें दमदार डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आईक्यू ने मार्केट में iQOO Z9 Turbo Endurance Edition लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने 6400mAh की बैटरी दी है जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 7.5W Reverse flash charging का भी सपोर्ट दिया गया है। iQOO Z9 Turbo Endurance Edition को एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च किया गया है।