3 जून को देसी कंपनी ला रही दमदार 5G फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
3 जून को देसी कंपनी ला रही दमदार 5G फोन, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
3 जून को देसी कंपनी अपना दमदार 5G फोन लॉन्च करने वाली है। Lava का यह फोन 10,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। साल की शुरुआत में कंपनी ने Lava Bold N2 लॉन्च किया था, जो 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।
Published : May 27, 2026 08:04 pm IST, Updated : May 27, 2026 08:04 pm IST
1/5Image Source : Lava
3 जून को देसी कंपनी अपना दमदार 5G फोन लॉन्च करने वाली है। Lava का यह फोन 10,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। साल की शुरुआत में कंपनी ने Lava Bold N2 लॉन्च किया था, जो 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। अब कंपनी इसका 5G वर्जन लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा Lava Bold N2 Lite और Lava Bold N2 Pro भी इस साल लॉन्च किए गए हैं।
2/5Image Source : Lava
Lava Bold N2 5G को अगले महीने 3 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर भी लिस्ट कर दिया है। साथ ही, फोन का माइक्रोपेज भी लाइव हो गया है, जहां इसकी झलक देखी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
3/5Image Source : Lava
माइक्रोसाइट के मुताबिक, देसी कंपनी का यह फोन फ्लैट रियर पैनल के साथ आएगा। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 13MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है।
4/5Image Source : Lava
इस फोन के फीचर्स Lava Bold N2 की तरह ही हो सकते हैं। यह फोन Unisoc के 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।
5/5Image Source : Lava
Lava Bold N2 5G में 5000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इसमें IP64 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग दी जा सकती है। यही नहीं, फोन में इसके अलावा AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। Lava Bold N2 को 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।