10000 रुपये से कम में LED Smart TV? दिवाली सेल में मची है लूट, इन ऑफर्स का उठाएं फायदा
10000 रुपये से कम में LED Smart TV? दिवाली सेल में मची है लूट, इन ऑफर्स का उठाएं फायदा
दिवाली और धनतेरस के मौके पर अगर आप 10,000 रुपये की बजट में दमदार स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चल रहे फेस्टिव ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
Published : Oct 18, 2025 02:49 pm IST, Updated : Oct 18, 2025 02:49 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
दिवाली सेल में LED Smart TV की खरीद पर दमदार ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर स्मार्ट टीवी को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आप महज 10,000 रुपये की रेंज में कई ब्रांड के LED स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं।
2/5Image Source : Unsplash
Thomson, Acer, Wobble जैसे कई ब्रांड्स 32 इंच के LED Smart TV को 10,000 रुपये से कम में बेच रहे हैं। अगर, आप भी दिवाली के मौके पर कम खर्च में स्मार्ट टीवी अपने घर लाना चाहते हैं तो अमेजन और फ्लिपकार्ट के ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं।
3/5Image Source : Unsplash
VW Pro का 32 इंच वाला QLED Smart TV महज 9,499 रुपये में मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 30W का साउंड मिलेगा। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB पोर्ट और कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलेंगे।
4/5Image Source : Unsplash
Acer G Plus सीरीज के LED Smart TV को आप महज 9,999 रुपये में घर ला सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी HD Ready डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.5GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
5/5Image Source : Thomson
वहीं, Thomson Phoenix सीरीज के 32 इंच वाले QLED स्मार्ट टीवी को आप 9,499 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 48W के स्पीकर के साथ आता है। इसमें Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम समेत कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलेंगे।