मोटोरोला ला रहा है एक और धमाकेदार स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही फीचर्स का हुआ खुलासा
मोटोरोला ला रहा है एक और धमाकेदार स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही फीचर्स का हुआ खुलासा
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला Edge 60 Fusion के बाद अब भारतीय मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Published : Apr 05, 2025 05:08 pm IST, Updated : Apr 05, 2025 05:08 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
मोटोरोला ने एक बार फिर से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी कर ली है। पिछले एक दो साल में कंपनी ने ढेरों स्मार्टफोन बाजार में पेश किए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें कि मोटोरोला अपने फैंस के लिए एक नया फोन लाने जा रहा है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
मोटोरोला की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में Motorola Edge 60 Fusion को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Edge 60 होगा।
3/6Image Source : फाइल फोटो
मोटोरोला इस फोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश करेगा। लॉन्च से पहले ही Motorola Edge 60 के सभी फीचर्स लीक्स हो चुके हैं। फीचर्स के साथ ही इसके कलर ऑप्शन का भी खुलासा हो चुका है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक Motorola Edge 60 को कंपनी दो कलर वेरिएंट ब्लू और ग्रीन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके रियर में वीगन लेदर फिनिश डिजाइन मिलेगी। इसके साथ ही इसमें स्क्वेयर शेप्ड वाला कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। इसके कैमरा सेटअप में OIS का भी फीचर मिलेगा।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Motorola Edge 60 की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल मोटोरोला की तरफ से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लीक्स की मानें तो यह अपकमिंग फोन भारतीय बाजार में मई के महीने में दस्तक दे सकता है। इस स्मार्टफोन की बाजार में सीधी टक्कर वीवो, शाओमी, रियल मी और ओप्पो से होने वाली है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
हाल ही में Motorola Edge 60 को लेकर आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें 6.8 इंच की बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया जा सकता है। इसकी प्राइसिंग की बात करें तो इसे 30 हजार से लेकर 35 हजार के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया जा सकता है।