Motorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 11000 रुपये का बड़ा Price Cut
Motorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 11000 रुपये का बड़ा Price Cut
Motorola Edge 60 Pro को फ्लिपकार्ट पर चल रहे दिवाली सेल में अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा।
Published : Oct 17, 2025 02:14 pm IST, Updated : Oct 17, 2025 02:14 pm IST
1/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 60 Pro की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे दिवाली सेल में इसे अब तक की लोएस्ट प्राइस में खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला का यह वाटरप्रुफ फीचर वाला फोन कुछ सप्ताह पहले भारत में लॉन्च हुआ है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन MRP से 11,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
2/5Image Source : Motorola
मोटोरोला का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत क्रमशः 29,999 रुपये, 33,999 रुपये और 37,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन फिलहाल 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत लिस्ट किया गया है।
3/5Image Source : Motorola
मोटोरोला के इस मिड बजट फोन में 6.7 इंच का सुपर एचडी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K यानी 2712 x 1220 पिक्सल है। साथ ही, फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।
4/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसके साथ कंपनी 3 साल ऑपरेटिंग सिस्टम और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।
5/5Image Source : Motorola
इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी ने 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड, 10MP का टेलीफोटो और एक मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP कैमरा मिलता है।