Published : Aug 25, 2026 11:05 am IST, Updated : Aug 25, 2026 11:05 am IST
1/5Image Source : Motorola
Motorola ने अपने दो फोन की कीमत में 3000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। मोटोरोला के इन दोनों फोन की नई कीमत आज यानी 25 अगस्त से लागू हो गई है। इस साल लॉन्च हुए Edge 70 Fusion और पिछले साल लॉन्च हुए Edge 60 Fusion की कीमत में कंपनी ने बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
2/5Image Source : India TV
Motorola Edge 70 Fusion के सभी चारों मॉडल 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है। यह फोन 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।
3/5Image Source : India TV
Motorola Edge 70 Fusion के अन्य तीनों वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB को क्रमशः 32,999 रुपये, 34,999 रुपये और 37,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद ये तीनों वेरिएंट्स क्रमशः 35,999 रुपये, 37,999 रुपये और 40,999 रुपये में मिलेंगे।
4/5Image Source : India TV
Motorola Edge 60 Fusion के एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB की कीमत में भी 3,000 रुपये की बढोतरी की गई है। मोटोरोला का पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन 29,999 रुपये में मिल रहा था। प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत अब 32,999 रुपये हो गई है।
5/5Image Source : Motorola
मोटोरोला के इन दोनों फोन की कीमत में यह इजाफा 25 अगस्त यानी आज से लागू हो गई है। कंपनी ने इससे पहले भी अपने कई मॉडल की कीमत में इजाफा किया है। मोटोरोला के अलावा अन्य ब्रांड्स भी अपने फोन की कीमत में इजाफा कर रहे हैं। रैम और स्टोरेज की लगातार बढ़ रही कीमत की वजह से कंपनियां अपने फोन की कीमत बढ़ा रही हैं।